Latest Jokes Whatsapp Status SMS Shayari and Funny Videos
पुणे। दो करोड़ रुपए कीमत की गोल्डन शर्ट पहनने वाले पुणे के दत्तात्रेय फुगे की शुक्रावार तडक़े 3 बजे चाकुओं और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वह एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। फुगे ‘गोल्डमैन’ के नाम से ख्यात थे। हमेशा 20 बॉडीगार्ड से घिरे रहने वाले फुगे घटना के वक्त अकेले थे। संभवत: आरोपियों को पता पता चल गया था कि उनके साथ इस वक्त बॉडीगार्ड साथ नहीं हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
फुगे का एक चिट-फंड का बिजनेस था और वह राजनीति में आगे बढ़ रहे थे। हत्या की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, फुगे ‘मनी वक्रतुंड’ से चिटफंड कंपनी चलाते थे। इस कंपनी में उन्होंने कई लोगों से करोड़ों का निवेश करवाया था। फुगे पर लोगों के पैसे ऐंठने का आरोप भी लगा था। उनके खिलाफ कई लोगों ने एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। पुलिस को संदेह है कि हत्या का संबंध चिट-फंड घोटाले से हो सकता है। फुगे की चिट फंड कंपनी लोगों को ब्याज पर पैसे भी देती थी। प्राथमिक जांच के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले फुगे और हमलावरों के बीच पैसे की बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार तडक़े 3 बजे के आसपास शहर के दिघे इलाके से बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन पर 7-8 लोगों ने पत्थरों, डंडे और चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से उन्हें बचने का मौका नहीं मिला और उनका पूरा शरीर खून लथपथ हो गया।
सुबह पुलिस को उनका शव सडक़ पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि पैसे का गबन करने से ये सभी लोग दत्तात्रेय से गुस्सा चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, फुगे का ज्वैलरी का बिजनैस था। कुछ महीने पहले ही पुलिस ने फुगे को तड़ीपार करने का नोटिस जारी किया था। उन पर भोसरी पुलिस थाने में आर्थिक धोखाधड़ी तथा धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं। फुगे पर दर्ज मामलों की गंभीरता को देखते हुए उसे तड़ीपार करने का नोटिस जारी किया गया था। इस दौरान दत्तात्रेय ने पुलिसवालों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए जबरदस्ती फंसाने का आरोप लगाया था।
रांका ज्वैलर्स के मालिक फुगे करोड़ रुपये कीमत की शर्ट बनवाकर मीडिया की सुर्खियों में आए थे। शुद्ध सोने से बनी यह शर्ट गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुकी है। इस शर्ट को कई महीनों की मेहनत के बाद पुणे के जाने माने ज्वैलरी डिजाइनर तेजपाल रांका ने तैयार किया था। इस शर्ट को तेजपाल रांका ने चार गनमैन की कड़ी सुरक्षा में 15 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया था। शर्ट बनाने के लिए 50 साल पुरानी डाई (सांचे) का इस्तेमाल किया गया। शर्ट के हर हिस्से को जोडऩे के लिए 16 कारीगरों ने 16 दिनों तक लगातार काम किया।
पुणे की पट्टी में सोने के आभूषणों से अपनी ताकत दिखाना और लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश नई नहीं है। रमेश वंजाले वास्तविक गोल्डमैन थे, जो बाद में एमएलए भी बने थे। उन्होंने 2009 में एमएनएस के टिकट पर भारी अंतर से विधानसभा का चुनाव जीता था।
दत्तात्रेय जब भी इस शर्ट को पहनकर निकलते थे, तो इनके इर्द-गिर्द 20 बॉडीगार्ड का घेरा रहता था। हमेशा भारी सुरक्षा में रहने वाले फुगे पार्टी से लौटने वक्त अकेले कैसे थे, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।